लक्षय पाने के लिए अगर मन में दृंढ संकल्प हो तो रास्ते में कितनी भी मुश्किलें आए लेकिन आपकी लग्न उन सब बेढ़ियों को तोड़ देती है चाहे आप साधारण परिवार से ही क्यों ना हो गाजियाबाद की फौजिया बेहद ही साधारण घर में पली लेकिन PCS-J में 76वीं रैंक लाकर परिवार का नाम रोशन कर दिया।
फौजिया ने सिविल जज बन परिवार का नाम किया रोशन
फौजिया के सिविल जज बनने पर परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है आस पास के लोग भी फौजिया और उसके परिवार को बधाई देने आ रहें हैं। फौजिया के पिता टायर पंचर का काम करते हैं तो मां गृहणी है। सामान्य परिवार, आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी लेकिन हर मां-बाप का सपना होता है कि उनका बच्चा उनसे आगे बढ़े कामयाबी हासिल कर और बेहतर जिंदगी जिए।
फौजिया के घर बधाईयों के लगा तांता
अपने मां- बाप के संघर्ष का बेटी फौजिया ने मीठा फल दिया है। बेटी की सफलता पर पिता सिकंदर सभी को मिठाई खिला रहे हैं। एक पिता के लिए ये बेहद ही खुशी की बात होती है जब उसका बच्चा उनका नाम ऊंचा करके उन्हें गर्व महसूस कराता है। बेशक आर्थिक स्थिति ठीक ना रही हो, महंगे स्कूल और महंगी ट्यूशन ना मिली हो लेकिन फौजिया ने अपने ऊपर आत्मविश्वास बनाए रखा और ये सफलता हासिल कर ली।

