Ghaziabad News: डासना स्थित शिव शक्ति धाम पीठ के पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बता दें कि नरसिंहानंद सरस्वती पर आरोप है कि उन्होंने देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने यह टिप्पणी सोशल मीडिया साइट एक्स पर की है।
एसीपी वेवसिटी ने वायरल वीडियो के बारे में दी जानकारी
एसीपी वेवसिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि महंत यति का एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में अभद्र टिप्पणी की गई है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लेते हुए यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ समाज में शांति एवं कानून व्यवस्था व सौहार्द बिगड़ने के आरोप में धारा 295 ए 505 (1) सी भाद भादवि व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘सनातन धर्म’ को लेकर उदयनिधि स्टालिन पर भड़के बाबा बागेश्वर
नरसिंहानंद सरस्वती पर मुकदमा दर्ज
उन्होंने बताया कि ट्विटर पर 20:45 पर एक 16 सेकंड का वीडियो है। जिसमें देवी मंदिर गाजियाबाद के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को देश के लिए जिहादी से ज्यादा हज़ारों गुना घातक और गद्दार व राक्षस जैसे शब्दों से अभद्र टिप्पणी की गई। जिसका संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ शांति एवं कानून व्यवस्था व सौहार्द बिगड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पहले से तीन मुकदमा दर्ज
यति नरसिंहानंद सरस्वती का कहना है कि यह करीब 10 साल पुराना वीडियो है। कुछ लोग बार-बार इस वीडियो को वायरल करते हैं। उन्होंने वायरल वीडियो को लेकर बताया कि इससे पहले भी इसी वीडियो को लेकर उनके ऊपर पहले से ही तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

