Ghaziabad Bypoll 2024 Voting: गाजियाबाद विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक कुल 12.87% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले चार घंटों में पुरुष मतदाताओं की संख्या 39,225 रही, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या मात्र 20,168 दर्ज की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने गाजियाबाद सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
राजेंद्र चौधरी भी वोट डालने पहुंचे
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी भी मतदान केंद्र पर नजर आए। उनके साथ राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य राजदेवी चौधरी और कांग्रेस नेता व गाजियाबाद नगर निगम के पूर्व पार्षद सुनील चौधरी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के नेता राजेंद्र चौधरी मूल रूप से गाजियाबाद के कोटगांव के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Noida: नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, मोबाइल और चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ीं
यूपी की 9 सीटों पर सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत
मीरापुर सीट पर 26.18 प्रतिशत
मझवा सीट पर 20.41 प्रतिशत
खैर सीट पर 19.18 प्रतिशत
फूलपुर सीट पर 17.68%
कुंदरकी सीट पर 28.4%
करहल सीट पर 20.71 प्रतिशत
कटेहरी सीट पर 24.28 प्रतिशत
गाजियाबाद सीट पर 12.87 प्रतिशत
सीसामऊ सीट पर 15.91% मतदान

