Ghaziabad: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस बार गाजियाबाद लोकसभा सीट से पंजाबी समुदाय से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गाजियाबाद से वैश्य समुदाय के अतुल गर्ग को टिकट दिया है. वहीं गठबंधन से कांग्रेस ने ब्राह्मण समुदाय से डॉली शर्मा को टिकट दिया है. इस बार बसपा ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए पंजाबी समुदाय को टिकट देने का ऐलान किया है.
लोकसभा चुनाव 2024 में बहुजन समाज पार्टी ने गाजियाबाद लोकसभा सीट से अंशय कालरा को मैदान में उतारा है. बसपा मंडल प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने प्रेस वार्ता कर अंशय कालरा के नाम की घोषणा की। वैश्य और ब्राह्मण के बाद अब पंजाबी समुदाय से भी उम्मीदवार मैदान में उतर गया है. बसपा ने रॉकी उर्फ अंशय कालरा को अपना उम्मीदवार बनाया है. पंजाबी समुदाय को लुभाने के लिए बिजनेसमैन अंशय कालरा को बसपा ने टिकट दिया है।
ये भी पढ़ें..
माना जा रहा था कि जिस तरह से बीजेपी ने वैश्य चेहरे और कांग्रेस ने ब्राह्मण चेहरे को तरजीह दी. इस सीट से बसपा किसी मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतार सकती थी, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा और इस बार किसी ने भी मुस्लिम समुदाय से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है. पिछली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने सुरेश बंसल को टिकट दिया था और वे 443,003 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थे। जबकि कांग्रेस की डॉली शर्मा 111944 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं.

