Ghaziabad: गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र में एक 38 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ओमदत्त के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना का विवरण
विजयनगर थाना पुलिस को ओमदत्त के बड़े भाई ओमप्रकाश ने सूचना दी। ओमप्रकाश आदर्श कालोनी, बिहारीपुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्हें ओमदत्त के पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि ओमदत्त ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
पत्नी के मायके जाने के बाद हुआ हादसा
ओमदत्त की पत्नी नेहा दो दिन पहले बच्चों के साथ मोहननगर स्थित अपने मायके चली गई थी। नेहा के अनुसार, त तक सब कुछ सामान्य था और कोई विवाद नहीं था। नेहा ने बताया कि उसे इन दो दिनों में क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।
आत्महत्या का तरीका
पुलिस के अनुसार, ओमदत्त ने कमरे में पंखे के लिए लगे हुक से रस्सी बांधकर फांसी लगाई। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही किसी विवाद की कोई जानकारी सामने आई है। पुलिस ने पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सके।
ये भी पढ़ें..
दिल्ली-NCR में बारिश की वापसी, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी
परिवार में शोक की लहर
इस दुखद घटना से ओमदत्त के परिवार और पड़ोसियों में शोक की लहर दौड़ गई है। ओमदत्त अपने परिवार के साथ पुराना विजयनगर स्थित पैत्रक मकान में रहते थे। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी संभावित कारणों की तहकीकात की जा रही है।

