Germany News: देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शुमार हैम्बर्ग सेंट्रल स्टेशन पर शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक 39 वर्षीय महिला ने यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस अचानक और भयावह हमले में 18 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और घटना की जांच हत्या विभाग (Homicide Division) को सौंप दी गई है।
भीड़भाड़ के बीच मचा हड़कंप
यह हमला शुक्रवार शाम रश ऑवर के दौरान प्लेटफॉर्म 13 और 14 के बीच हुआ, जहां यात्रियों की भारी भीड़ मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आकर रुकी, महिला ने अचानक चाकू निकालकर अंधाधुंध हमला करना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।यह हमला शुक्रवार शाम रश ऑवर के दौरान प्लेटफॉर्म 13 और 14 के बीच हुआ, जहां यात्रियों की भारी भीड़ मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आकर रुकी, महिला ने अचानक चाकू निकालकर अंधाधुंध हमला करना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
पुलिस प्रवक्ता फ्लोरियन अबेन्सेथ ने प्रेस को बताया कि यह हमला अकेले महिला द्वारा किया गया प्रतीत होता है और इसकी कोई राजनीतिक या आतंकी मंशा नहीं है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि महिला संभवतः गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही थी और उसका व्यवहार असामान्य था।
घायलों की हालत गंभीर, इलाज जारी
हैम्बर्ग पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया कि कई घायलों की हालत नाजुक है और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को घटना स्थल और ट्रेनों के अंदर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
घटनास्थल की तस्वीरों और वीडियो में भारी संख्या में आपातकालीन सेवाएं, स्ट्रेचर पर ले जाए जाते घायल, प्लेटफॉर्म पर लगे बैरिकेड्स और घटनास्थल को घेरे खड़ी पुलिस दिखाई दे रही है।
हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला 39 वर्ष की जर्मन नागरिक है। हालांकि, उसका नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को हथकड़ियों में पुलिस प्लेटफॉर्म से बाहर ले जा रही है, और उसे एक पुलिस वाहन में बैठाया जा रहा है।
राजनीतिक प्रतिक्रिया और ट्रेनों पर असर
इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने इसे “चौंकाने वाला” करार दिया और आपातकालीन सेवाओं की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
जर्मनी की प्रमुख रेलवे कंपनी Deutsche Bahn ने बताया कि सुरक्षा कारणों से चार प्लेटफॉर्म बंद कर दिए गए हैं और कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
हालिया घटनाओं की कड़ी में एक और हमला
यह हमला जर्मनी में पिछले कुछ महीनों में हुए कई हिंसक हमलों की कड़ी में एक और गंभीर घटना है।
- जनवरी 2025: Aschaffenburg के एक पार्क में हुए चाकू हमले में दो साल के बच्चे और एक 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत।
- फरवरी 2025: बर्लिन के होलोकॉस्ट मेमोरियल पर एक स्पेनिश पर्यटक पर चाकू से हमला।
- दिसंबर 2024: Magdeburg के क्रिसमस मार्केट में एक कार भीड़ पर चढ़ा दी गई, जिसमें 6 लोगों की मौत और सैकड़ों घायल हुए।
पिछली इन घटनाओं में अधिकतर विदेशी नागरिक आरोपी थे, जिससे देश में आव्रजन और सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई थी। लेकिन हैम्बर्ग हमला एक स्थानीय नागरिक द्वारा किया गया, जो मानसिक स्वास्थ्य को लेकर नए सवाल खड़े करता है।
मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि मानसिक बीमारियां अब केवल व्यक्तिगत मुद्दा नहीं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा का विषय भी बन चुकी हैं। एक असहाय मानसिक स्थिति में पहुंचा व्यक्ति किस हद तक नुकसान पहुंचा सकता है, इसका उदाहरण है यह हमला।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते इलाज और सहायता मिल जाए, तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है। समाज को अब मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी, क्योंकि खतरा सिर्फ बाहर से नहीं, अंदर से भी आ सकता है।
ये भी पढ़ें : ED Raid: जेपी ग्रुप पर ईडी का शिकंजा, 12,000 करोड़ के घोटाले में 15 ठिकानों पर छापेमारी
ये भी देखें : Maharashtra Politics: नए वक्फ कानून पर भड़के ओवैसी!, आखिर क्यों घेरा मोदी सरकार?

