GB Nagar School Closed: नोएडा एनसीआर क्षेत्र में पिछले सप्ताह से मौसम बदला हुआ है। घने कोहरे के साथ ठंड अब अपनी असली रूप में आ गई है और सर्दी का मौसम पूरे जोरों पर है। ठंड का असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर पड़ रहा है जिसकी वजह से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी बोर्ड के स्कूलों के नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की 6 जनवरी तक छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं.
गौरतलब है कि 7 तारीख को रविवार पड़ने के कारण सभी बच्चे सोमवार यानी 8 जनवरी से स्कूल फिर से जाएंगे। बीएसए ने स्कूलों को नियमों का पालन करने के लिए एक पत्र के माध्यम से दिशानिर्देश जारी किए हैं। बता दें कि इससे पहले सर्दी के मौसम के चलते गाजियाबाद समेत एनसीआर के अन्य शहरों के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई थीं.
नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टियाँ
बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में इन दिनों ठंड लगातार तेज हो रही है। इससे पहले जिलाधिकारी के आदेश पर 30 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई थीं. उन्होंने बताया कि जिले भर में घना कोहरा छाया रहता है और दृश्यता शून्य और ठंड की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां एक बार फिर बढ़ा दी हैं.
जिले में सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए छुट्टियां 6 जनवरी तक जारी रहेंगी। परिषदीय स्कूलों ने पहले ही 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। परिषदीय स्कूल में 15 जनवरी से नियमित कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।

