Gautam Buddha Nagar News : गौतमबुद्ध नगर जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार देर रात संपन्न हो गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर उमेश भाटी ने जीत दर्ज की है ,वहीं धीरेंद्र भाटी सचिव बने है। अध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें उमेश भाटी ने 715 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
गौतमबुद्ध नगर जिला बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम ने किसने मारी बाजी जानिए
शुक्रवार देर रात गौतमबुद्ध नगर जिला बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित किए गए। इस बार अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। जिनमें से उमेश भाटी ने बाजी मारी और 715 वोट हासिल कर वह बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने। अध्यक्ष पद के अन्य उम्मीदवारों में परमेंद्र भाटी को 569 वोट मिले, तीसरे स्थान पर रहे मनोज भाटी को 454 वोट मिले और अलवर भाटी को 288 वोट मिले।
सचिव पद पर धीरेंद्र भाटी ने जीत की दर्ज
सचिव पद के लिए वोटो की गिनती रात करीब 1 बजे पूरी हुई। सचिव पद के लिए कुल चार उम्मीदवार मैदान में थे। जिनमे धीरेंद्र भाटी ने 757 वोट हासिल करके जीत दर्ज की,वही दूसरे स्थान पर रजत शर्मा रहे जिन्हें 666 वोट मिले। अजीत नागर को 334 वोट मिले ,वहीं उधम सिंह को 260 वोट मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने नरेंद्र कुमार
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से नरेंद्र कुमार को 831 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की दूसरे स्थान पर मुकेश कुमार सेन रहे ,जिन्हें 720 वोट प्राप्त हुए और दीपक शर्मा को कुल 440 वोट मिले।
मोहन सिंह मावी बने कोषाध्यक्ष
कोषाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। जिनमें से मोहन सिंह मावी को 691 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर अंकित भाटी रहे जिन्हें 677 वोट मिले, जबकि ज्योति भड़ाना को 497 वोट मिला और नरेंद्र भाटी को महज 156 वोट मिले।
ये भी पढ़ें :
अन्य पदों में कनिष्क उपाध्यक्ष के पद पर सीमा चौहान जीती, जिन्हें 1243 वोट मिले। सह सचिव प्रशासनिक के पद पर रोहित करन ने कब्जा किया, जिन्हें 742 वोट मिले ।सांस्कृतिक सचिव के पद पर ज्योति भाटी ने कब्जा किया जिन्हें 1083 वोट मिले।
बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम
अध्यक्ष
कुल मत पड़े:- 2030
उमेश भाटी को मिले:- 715
प्रमेन्द्र भाटी को मिले:- 569
अलबेल भाटी को मिले:- 288
मनोज भाटी को मिले:- 454
निरस्त मत:- 04
सचिव पद के लिए वोट
कुल मत पड़े:- 2027
रजत शर्मा को मिले:- 666
अजीत नागर को मिले:- 334
धीरेंद्र भाटी को मिले:- 757
उधम सिंह को मिले:- 260
निरस्त मत:- 10
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए वोट
कुल मत पड़े:- 2030
नरेन्द्र कुमार को मिले:- 831
मुकेश कुमार सैन को मिले:- 720
दीपक शर्मा को मिले:- 440
निरस्त मत:- 39
कनिष्क उपाध्यक्ष के लिए वोट
कुल मत पड़े:- 2030
सीमा चौहान को मिले:- 1243
महेन्द्री उर्फ मुस्कान को मिले:- 765
निरस्त मत:- 22
कोषाध्यक्ष के लिए वोट
कुल मत पड़े:- 2030
अंकित भाटी को मिले:- 677
नरेंद्र भाटी को मिले:- 156
ज्योति भड़ाना को मिले:- 497
मोहन सिंह मावी को मिले:- 691
निरस्त मत:- 09
सहसचिव प्रशासनिक वोट
कुल मत पड़े= 2030
नवीन कुमार को मिले:- 713
रोहित करन को मिले:- 742
प्रवीण कुमार राठौर को मिले:- 513
निरस्त मत:- 68
सांस्कृतिक सचिव वोट
कुल मत पड़े= 2030
चंद्रकला को मिले= 883
ज्योति भाटी को मिले= 1083
कुल निरस्त मत= 64