गौतमबुद्ध नगर जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णत अंकुश लगाने एवं युवा पीढ़ी को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से आज डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नार्को कोर्डिनेशन मैनेजमेंट के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक (Noida DM Meeting youth aware against drugs) संपन्न हुई।
डीएम ने युवा पीढ़ी को नशे की लत से जागरूक करने के लिए की बैठक
बैठक में समस्त विभागीय अधिकारियों ने पिछली बैठक के आधार पर की गई कार्रवाई से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन सामान्य एवं छात्रों को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराए जाने के लिए समस्त विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और जनपद को नशे के अवैध कारोबार से पूर्णत मुक्त करने के लिए अधिकारीगण वृहद स्तर पर अभियान चलाकर प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक युवा पीढ़ी को नशे के विरुद्ध जागरूक बनाया जा सके और (Noida DM Meeting youth aware against drugs) नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जा सके।
नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए डीएम ने कई अनोखे सुझाव दिए
जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के सभी कॉलेजों में टोल फ्री मोबाइल नंबर का डिस्प्ले कराया जाए, ताकि कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा टोल फ्री नंबर पर सूचना दी जा सके। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाए। साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि नशा मुक्ति की थीम पर आधारित वीडियो तैयार करते हुए सभी कॉलेजों में होने वाले प्रोग्राम में उनको दिखाया जाए, इसके लिए सभी कॉलेज प्रबंधकों को लेटर प्रेषित करते हुए अवगत कराया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जनपद के समस्त कॉलेज में नशा मुक्ति की थीम पर आधारित वीडियो क्रिएटर प्रतियोगिताएं कराई जाए और (Noida DM Meeting youth aware against drugs) प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की वीडियो को जनपद के सिनेमा हॉल में मूवी प्रारंभ होने से पहले दिखाई जाए।
नशे के खिलाफ अभियान चलाकर जनपद को नशे से किया जाए मुक्त (डीएम ने बैठक में कहा)
जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि पिछली बार हुई बैठक के बाद क्या कार्रवाई हुई और उसके आधार पर सूचना तंत्र को और विकसित कर निरंतर प्रवर्तन कार्रवाई एक अभियान चलाकर की जाए, ताकि जनपद को नशे के अवैध कारोबार से पूर्णतः मुक्त किया जाए सके। (Noida DM Meeting youth aware against drugs) बैठक का सफल संचालन जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में एसीपी क्राइम अमित प्रताप सिंह, आईबी से राजीव सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर चंदन सोनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह, औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर, जिला मनोरंजन कर अधिकारी जेपी चंद, तंबाकू नियंत्रण बोर्ड से डॉक्टर श्वेता कुमारी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि तथा आबकारी विभाग के निरीक्षक गण उपस्थित रहे।

