मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में कोई माफिया या दंगाई अब नहीं बचेगा,अभी असद के एनकाउंटर को मुश्किल से एक महीना पूरा खत्म भी नहीं हुआ था की ग्रेटर नॉएडा के कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना का आज एनकाउंटर हो गया। बता दें गैंगस्टर अनिल दुजाना यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया. कुछ दिनों पहले यूपी के टॉप 65 माफियाओं की लिस्ट यूपी सरकार के कार्यालय से जारी की गई थी. इसमें ग्रेटर नोएडा के अनिल दुजाना का नाम भी शामिल था।
कुछ दिन पहले ही छूटा था जेल से
कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना पिछले काफी समय से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था, लेकिन कुछ समय पहले वह जमानत पर बाहर आया था। जेल से बाहर आते ही अनिल दुजाना ने जयचंद प्रधान मर्डर केस में उसकी पत्नी और गवाह संगीता को धमकी दी। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए अनिल दुजाना के खिलाफ पिछले सप्ताह में 2 मुकदमे दर्ज किए. दुजाना की गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस की स्पेशल सेल टीम और एसटीएफ टीम लगी हुई थी।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान 7 टीमों ने 20 से भी ज्यादा स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी।अनिल दुजाना गौतमबुद्घनगर, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में आतंक का पर्याय माना जाता था। करीब एक सप्ताह पहले वह जेल से रिहा हुआ था। जेल से रिहा होते ही उसने गौतमबुद्घ नगर में अपने खिलाफ गवाही दे रहे लोगों को धमकियां दी थीं। इसी सिलसिले में एसटीएफ और पुलिस को उसकी तलाश थी।

