Noida: नोएडा थाना सेक्टर 113 पुलिस द्वारा नोएडा समेत एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में घरो, कंम्पनियो, दुकानो में अवैध असलाहो के साथ चोरी व डकैती करने वाले सगंठित गैंग के 07 बदमाशो को गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से चोरी का भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया है। पुलिस के आलाधिकारियों ने बताया कि इनपुट के आधार पर इसी थाना क्षेत्र में हुई एक घर में चोरी की घटना का अनावरण करते हुए इस गैंग का पर्दाफाश हुआ है।
पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासे
पुलिस द्वारा पूछताछ में चोरों ने बताया मोनू उर्फ मोहसीन और इसके साथी एक एक संगठित गैंग है, गैंग का मुख्य सरगना मोनू मोहसीन है, गैंग के अन्य सदस्य हनीफ उर्फ बंगाली , रूपेश, नदीम, सत्यम रॉय व आशीष कबाडी की फेरी के समय पॉश कालोनिया, बाजारो आदि में चोरी व डकैती की घटनाओं के लिये रैंकी कर बंद मकान, कंपनी व दुकानो को चिन्हित कर गैंग के सरगना मोनू उर्फ मोहसीन को बताते जबकि गैंग का सदस्य योगेश गुप्ता उर्फ सोनू टैक्सी चलाने का काम करता है चोरी की घटनाओं के लिये रैंकी करने और चोरी व डकैती की घटनाओं में शामिल होकर अपनी कार मारूती वैगानार का प्रयोग करता था।
मिलकर बनाते थे लूट की योजना
गैंग के सभी सदस्यो से चोरी/डकैती की सूचना लेकर मोनू उर्फ मोहसीन सभी गैंग के सदस्यो के साथ मिलकर योजना बनाकर घरो, फैक्ट्रियो व व्यापरिक सस्थानो से कीमती सामान चोरी करते थे। ज्यादातर चोरी का सामान अपने साथी साईन बाग दिल्ली के इमरान कबाडी को बेच देते थे। यह गैंग अवैध असलाहो के साथ चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। और इस समय कोई इन्हे देख लेता तो उसके साथ मारपीट करने के साथ हत्या भी करते।
ये भी पढ़ें..
पुलिस जांच में सामने आया कि इन सभी के खिलाफ एनसीआर के विभिन्न थानों में दर्जनों लूट, चोरी डकैती के मुकदमे दर्ज है। इनका एक साथी इरफान अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। इनके पास से पुलिस ने अवैध असलाह, कारतूस, चार पहिया वाहन, बाइक, सोने चांदी के लाखो के जेवरात, गैस सिलेंडर, सहित अन्य घरेलू सामान बरामद किया है।

