पंजाब के अमृतसर जिले में आज गैंगवार में गैंगस्टर जरनैल सिंह को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि अमृतसर के गांव सठियाला में गोपी घनशाम पुरिया ग्रुप से जुड़े गैंग के सदस्यों ने गैंगस्टर जरनैल सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। दरअसल वारदात के समय गैंगस्टर जरनैल सिंह अपने घर पर ही था। हत्या करने के बाद चारों बदमाश मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि इस गैंगवार का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि 4 नकाबपोश हमलावर आते हैं और जरनैल सिंह पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर देते हैं। हमलावरों से बचने के लिए जरनैल सिंह एक दुकान में घुस जाता है। मगर हमलावर भी उसके पीछे दुकान में घुस जाते हैं और जब तक उसकी मौत नहीं हो जाती फायरिंग करते रहते हैं। हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

