G20 Summit India: भारत बनाम इंडिया विवाद के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने सभी को चौंकाते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, भारत सरकार अब देश के नाम के तौर पर इंडिया के बजाए भारत शब्द का उपयोग करना शुरू कर दिया है।
कंट्री प्लेट में देश का नाम इंडिया के बजाए भारत
बता दें कि जी-20 समिट के दौरान इंडिया के बजाए भारत शब्द को प्राथमिकता के साथ लिखा जा रहा है। आज जब पीएम मोदी जी-20 नेताओं को संबोधित कर रहे थे, उस दौरान उनके सामने उनकी टेबल पर रखी कंट्री प्लेट में देश का नाम इंडिया के बजाए भारत लिखा हुआ था। खास बात यह है कि इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर देश के नाम के तौर पर इंडिया शब्द का उपयोग किया जाता रहा है।
भारत को आधिकारिक नाम के तौर पर लिखेगी
जानकारों का मानना है कि मोदी सरकार अब आधिकारिक तौर पर देश के नाम के तौर पर इंडिया की जगह भारत का ही उपयोग करेगी। हालांकि विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार संविधान संशोधन कर इंडिया शब्द हटा कर भारत को आधिकारिक नाम के तौर पर लिखेगी। हालांकि जबकि सरकार की ओर से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

