G-20 शिखर सम्मेलन का आज पहला दिन है देश की राजधानी दिल्ली का भारत मंडपम आज पावरहाउस बना हुआ है विदेश के पावरफुल मेहमानों का आज भारत की धरती पर कदम भारत को शिखर स्थान पर पहुंचा रहा है। विदेशी मेहमानों का भारत में आगमन से आज भारत की ताकत, शान बढ़ गई है।
अमेरिकी राष्टपति जो बाइडेन का पीएम मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली के प्रगति मैदान में G 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे। भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।
G-20 पीएम मोदी ने संबोधन किया
G-20 सम्मेलन शुरू हो चुका है सबसे पहले पीएम मोदी ने संबोधन करते हुए थोड़ी देर पहले मोरक्को में आए भूकंप के झटकों पर दुख जताया और मदद का भरोसा दिलाया। पीएम ने जी-20 की अध्यक्षता के तौर पर सभी देशों का स्वागत किया।
पीएम नो संबोधन करते हुए कहा यहां कुछ किमी दूर ढाई हजार साल पुराना स्तंभ लगा है इस पर प्राकृतिक भाषा में लिखा है कि मानवता का कल्याण सदैव सुनिश्चित किया जाए। ढाई हजार साल पहले भारत की धरती ने ये संदेश पूरी दुनिया को दिया था। 21वीं सदी का यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा देने वाला है। दुनिया हमसे नए समाधान मांग रहे हैं, इसलिए हमें अपने हर दायित्व को निभाते हुए आगे बढ़ना है।
कोरोना के बाद विश्वास के अभाव का संकट आया है। युद्ध ने इस संकट को और गहरा कर दिया है। जब हम कोरोना को हरा सकते हैं तो आपसी चर्चा में इस संकट को भी दूर सकते हैं। ये हम सभी के साथ मिलकर चलने का समय है।

