उत्तराखंड के ऋषिकेश में होने वाले जी 20 की बैठक की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. आपको बता दें की यह बैठक 25 मई को होने जा रही हैं जिस दौरान बैठक में 20 देशों के 200 प्रतिनिधि और 10 संस्थाओं के नुमाइंदे शिरकत करेंगे इसी के साथ जी 20 बैठक का नोडल ऑफिसर डॉ पंकज कुमार पांडे को बनाया गया है,
साथ ही उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के नरेंद्र नगर में 25 से 27 मई के बीच यह जी 20 बैठक होगी इस दौरान बैठक में एंटी करप्शन के मुद्दे पर भी बड़ी चर्चा होगी इतना ही नहीं एंटी करप्शन को लेकर पुष्कर सिंह धामी सरकार के कामों को भी डिस्प्ले कराया जायेगा बता दें की जी 20 बैठक की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं |
कब होगी ऋषिकेश में यह बैठक
दरअसल 20 देशों के 200 प्रतिनिधि उत्तराखंड में होने वाली इस जी 20 की बैठक में शामिल होने वाले हैं इतना ही नहीं सभी प्रतिनिधि परमार्थ आश्रम पहुंचकर गंगा आरती में भी भाग लेंगे और इसी दौरान 28 मई को टिहरी जनपद के औणी गांव भी जाएंगे इसी विषय पर पंकज कुमार पांडे ने कहा कि जी 20 की बैठक को मद्देनजर रखते हुए 603 पोल लगने हैं आपको बता दें की पोल लगाते समय भविष्य का भी ध्यान रखा गया है इसी के साथ अगले 20 वर्षों के लिए 20 फ्लैक्स लगाए जायेंगे. इसके अलावा अन्य 4 काम भी अंतिम चरण में हैं|
प्रतिनिधि उत्तराखंड की खूबसूरती से होंगे रूबरू
आपको बता दें की नोडल अधिकारी पंकज कुमार पांडे ने बताया कि सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य 20 मई तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं इसके साथ ही नोडल अधिकारी पांडे ने आगे बताया कि अन्य विभागों से संबंधित काम का भी जल्द ही निरीक्षण करेंगे, ताकि जी 20 में आने वाले 20 देशों के प्रतिनिधि पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की खूबसूरती से भी रूबरू हो सकें आपको बता दें की 25 से 27 मई के बीच होने वाली ऋषिकेश में जी 20 की बैठक को हरी झंडी मिल गई है साथ ही वर्किंग ग्रुप ऑन एंट्री करप्शन की बैठक में भ्रष्टाचार रोकने की चुनौतियों और समाधान पर मंथन किया जाएगा |

