खालिस्तानी समर्थंक और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को हिरासत में लिया गया है। कौर को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया है। बात दें कि भगोड़ा अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर ब्रिटेन जाने की तयारी में थी। वह इसी सिलसिले में अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची थी मगर गुप्त सूचना के आधार पर एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस अब किरणदीप से पूछताछ शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि किरणदीप कौर पर खालिस्तानी समर्थकों को फंडिंग करने का आरोप है। इस कारण से पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया हुआ है। जिस कारण से किरणदीप देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकती। उसे पंजाब में ही रहना होगा।
उल्लेखनीय है कि गत 18 मार्च से अमृतपाल सिंह के विरुद्ध पंजाब पुलिस द्वारा शुरू की गई मुहिम के बाद लगातार वह फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पंजाब पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। कुछ दिन पहले पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खास एवं बेहद नजदीकी पप्पलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था।

