पाकिस्तान के हालात पहले ही बहुत अच्छे नहीं चल रहे थे की अब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान को रेंजर्स ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है साथ ही आपको दें की इमरान खान की गिरफ्तारी की पुष्टि खुद पीटीआई के वकील फैसल चौधरी ने की हैं पीटीआई नेता मुसर्रत चीमा ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा, “वे अभी इमरान खान को प्रताड़ित कर रहे हैं, वे खान साहब को पीट रहे हैं। उन्होंने खान साहब के साथ कुछ किया है” |
इस्लामाबाद में धारा 144
इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि राजधानी शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है. पुलिस ने कहा कि किसी को भी प्रताड़ित नहीं किया गया है |
इमरान के वकील को भी लगी चोट
दरअसल पीटीआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी इमरान के वकील का वीडियो साझा करते हुए कहा कि वह आईएचसी के बाहर बुरी तरह से घायल हैं इतना ही नहीं इमरान खान के वकील के साथ भी मारपीट की गई है. .जिसमें इमरान खान के वकील खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। उनके सिर में गंभीर चोट दिख रहा है और वो बुरी तरह से घायल दिखाई दे रहे हैं।
आखिर मामला हैं क्या
आपको बता दें की इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट के केस में गिरफ्तार किया गया है. साथ ही इस्लामाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने इमरान खान की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि कोर्ट के नियमों का उल्लंघन हुआ है इसी दौरान कोर्ट में पेश होने से ठीक पहले इमरान खान को गिरफ्तार किया गया. चीफ जस्टिस ने 15 मिनट में IG इस्लामाबाद, गृह सचिव को तलब किया है. अगर 15 मिनट में IG इस्लामाबाद, गृह सचिव नहीं आये तो मुख्यमंत्री को आना पड़ेगा. सोमवार को पाकिस्तान सेना ने इमरान खान को सेना के खिलाफ बयानबाजी को लेकर चेतावनी दी थी,जिसका जवाब इमरान खान ने आज दिया हैं पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा की यह मेरा देश है और यह मेरे लोग हैं मुझे इनसे झूठ बोलने की ज़रूरत नहीं हैं |

