पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी एक बार फिर चर्चाओं में आये हैं दरअसल पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर जहर उगला हैं आपको बता दें शाहिद अफरीदीने हाल ही में एक बयान दिया जिसमे शाहिद ने पाकिस्तान आर्मी की खूब जमकर तारीफ़ की और कहा की हमें पाकिस्तान आर्मी के साथ खड़ा रहना चाहिए नहीं तो देख लो फिलिस्तान और कश्मीर की क्या हालत हैं |
क्या कहा अफरीदी ने
दरअसल पाकिस्तान न्यूज़ चैनल समां टीवी से बात करते हुए कहा की उन्हें आजतक समझ नहीं आया सियासतदानों का जो रोल है वो मुल्क़ की तरक्की कराना है इतना ही नहीं उनका मुल्क क्यों सस्टेनेबल नहीं बन सकता साथ ही मेरे बच्चे इस मुल्क के हालात को देखते हुए मुझसे बोलते हैं की यह क्या हो रहा हैं ?
इतना ही नहीं शाहिद अफरीदी ने आगे कहा की हम लोग कब तक यूँ ही आपस में लड़ते रहेंगे बल्कि हम खुद इस मुल्क के दुश्मन हैं पाकिस्तानी आर्मी रोज इस मुल्क के लिए बड़ी कुर्बानी देती हैं यह सभी बातें ये सियासतदान क्यों नहीं मानते अगर पाकिस्तानी फ़ौज न होती तो आज़ादी क्या होती ये ज़रा कश्मीरियों से पूछिए,फिलिस्तानियों से पूछिए,जवाब खुद मिल जायेगा,हमें इस वक़्त पाकिस्तान आर्मी के साथ खड़े रहने की ज़रूरत हैं |

