Noida Dengue News : नोएडा में डेंगू की वजह से एक 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है मृतिका पेशे से होम्योपैथिक चिकित्सक है। मृतिका डॉक्टर अक्षिता सिंह नोएडा के सेक्टर 122 की निवासी हैं, उन्हें कुछ दिनों पहले तेज बुखार आया जिसके चलते अक्षिता को 2 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खून के नमूने से हुई डेंगू की पुष्टि
डेंगू की आशंका के चलते के अक्षिता के खून के नमूने की जांच कराई गई, जिसमें अक्षिता को डेंगू होने की पुष्टि हुई। बता दें, डेंगू से मौत का ये पहला मामला है जिसकी सरकारी पुष्टि हुई है।
3 सितंबर को हुई डॉक्टर की मौत
2 सितंबर को अक्षिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनका इलाज चल रहा था। हालांकि 3 सितंबर के दिन महिला डॉक्टर की मौत हो गई।
जनपद में अब तक 400 से ज्यादा लोगों को डेंगू
गौतम बुद्ध नगर में अब तक 400 से ज्यादा लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है। वर्तमान के लगभग 150 डेंगू के एक्टिव मरीज़ हैं, इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दी। उन्होंने आगे बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लापरवाही के चलते 100 से अधिक लोगों को नोटिस थमाया जा चुका है।

