Lucknow Crime : प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के दयाल रेजीडेंसी आपार्टमेंट के एक फ्लैट में बुधवार देर रात शराब पार्टी के दौरान गोली लगने से एक 23 वर्षिय युवती की मौत हो गई है। युवती को सीने और कंधे के बीच गोली लगी है। बता दें कि मृतक युवती बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय (BBD University) की छात्रा निष्ठा तिवारी के रूप में पहचान की गई है। पिता ने दोस्त आदित्य पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें: सीएम योगी और राष्ट्रपति मुर्मू आज यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे
अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने दी जानकारी
अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने गुरुवार को बताया कि मूल रूप से हरदोई सदर कोतवाली निवासी यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक के सीनियर मैनेजर संतोष तिवारी की बेटी निष्ठा (23) बीबीडी (BBD University) से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी। हॉस्टल छोड़कर दो माह पहले ही निष्ठा पार्श्वनाथ सिटी में किराए पर रहने लगी थी।
दारू पार्टी के दौरान चली गोली
बुधवार देर रात को निष्ठा गणेश उत्सव कार्यक्रम के बाद अपने दोस्त आदित्य पाठक के दयाल रेजीडेंसी स्थित फ्लैट पर गई थी। यहां पर दोस्तों के साथ पार्टी चल रही थी। इसी दौरान गोली लगने से निष्ठा घायल हो गई।
यह भी पढ़ें:कनाडा में एक और खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर की हत्या, लारेंस विश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
पुलिस ने दोस्त को किया गिरफ्तार
बता दें कि दोस्त आदित्य पाठक की सूचना पर पुलिस पहुंची। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत पर पिता संतोष ने दोस्त आदित्य और दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

