ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी 14 एवेन्यू में भीषण आग लग गई है। यहां फर्स्ट फ्लोर के फ्लैट में आग बताई जा रही है। घटना के बाद आसपास इलाके में हड़कंप मच गया है। इस बारे में सूचना पुलिस व प्रशासन को दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है।
आग लगने से फ्लैट में काफी सामान जल गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि आग ने किस कदर विकराल रूप ले रखा था। आग की लपटें देखा आसपास के लोग दहशत में आ गए। इस घटना में कितना क्या नुकसान हुआ है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि बहुमंजिला इमारत के जिस फ्लैट में आग लगी है, उस फ्लैट के मंदिर में रखे दिए से आग लग गई, जिसके बाद आग पूरे फ्लैट में फैल गई।
सोसायटी के लोगों ने बताया कि फ्लैट की बालकनी में आग लगी थी। धीरे-धीरे आग फ्लैट के अंदर तक पहुंच गई और फ्लैट में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

