उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के लखनौर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मारपीट का यह वीडियो कल यानी शनिवार से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो पक्षों के लोग आपस में मारपीट करते देखे जा रहे हैं, फिलहाल पुलिस मारपीट करने वाले लोगों की जानकारी जुटाकर उनकी तलाश कर रही है।
बता दें कि इस वायरल वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि पहले एक युवक को कई लोग जमकर पीट रहे हैं। बाद में अन्य लोगों के साथ भी मारपीट होती हुई नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पचदेवरा थानाध्यक्ष गंगाप्रसाद यादव ने बताया कि वायरल वीडियो लखनौर गांव का है। वायरल वीडियो में जो भी व्यक्ति है उनकी पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

