Farmers Protest : अपनी मांगो को लेकर किसान दिल्ली जाने की जिद्द पर अड़े हैं और आज गुरूवार को किसानों के प्रदर्शन को तीसरा दिन हो गया है, किसान संगठन और केंद्र के बीच आज गुरूवार को शाम 5 बजे चंडीगढ़ में तीसरी मीटिंग होनी है। केंद्र सरकार और किसानों के बीच आज तीसरे दौर की बात होनी है। इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा के साथ नित्यानंद राय भी शामिल होंगे। इन सबके बीच भारतीय किसान यूनियन उग्रांहा गुट ने किसान आंदोलन को सपोर्ट करते हुए पंजाब में रेल रोको आंदोलन का ऐलान कर दिया है।
SKM और किसान मजदूर समिति समेत 26 संगठनों ने 16 फरवरी को भारत बंद किया ऐलान
वहीं शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर समिति को मिलाकर 26 संगठनों ने 16 फरवरी शुक्रवार को भारत बंद का ऐलान किया हुआ है इसके अलावा किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देश भर की मुख्य सड़को पर बड़े पैमाने पर चक्का जाम भी शामिल है।
दिल्ली-हरियाणा सिंघु बॉर्डर सील, टिकरी बॉर्डर भी छावनी में तब्दील
इन सबके अलावा दिल्ली हरियाणा सिंघु बॉर्डर सील कर दिया गया पहले पैदल जाने वाले लोगों के लिए पुलिस ने रास्ता छोड़ा हुआ था लेकिन अब वो भी बंद कर दिया गया है। किसानों के इस हंगामे के चलते दिल्ली का टिकरी बॉर्डर छावनी में तब्दील हो गया है, किसानों के दिल्ली मार्च को लेकर दिल्ली टिकी बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है जिसकी वजह से ट्रैफिक ठप्प हो गया और ऑफिस जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सरकार को दी चेतावनी
किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सरकार को ही चेतावनी दे डाली है और कहा, पंजाब के किसान भाई आंदोलन कर रहे हैं। पुलिस आंसू गैस के गोले और प्लास्टिक की गोलियां चला रही है सरकार संयम से काम ले किसानों को न उकसाए कहीं ऐसा ना हो कि अगला कदम सरकार को संभालना मुश्किल हो जाए। चढूनी ने कहा यह मामला बातचीत से सुलझाना चाहिए कोई भी मांग गलत नहीं है किसानों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे वह कोई विदेशी हो जैसे वह किसी सीमा पर खड़े हो गोले पे गोले दागे जा रहे है किसानों पर।
मेट्रो से सफर करने वाले भी परेशान हो रहे हैं 13 फरवरी को दिल्ली मेट्रो में 71.09 लाख दैनिक यात्रियों ने सफर किया और रिकॉर्ड टूट गया। किसानों के प्रदर्शन का असर अब फ्लाइट्स पर भी होने लगा है क्योंकि सड़को की आवाजाही से प्रभावित होकर लोग फ्लाइट का सहारा ले रहे है जिसकी वजह से हवाई उड़ानों का किराया चार गुना बढ़ गया है। अमृतसर से दिल्ली का किराया तीन हजार रुपये से बढ़कर 12 हजार रुपये के करीब पहुंच चुका है