उत्तर प्रदेश के बरैली शहर में में हुआ एक दर्दनाक हादसा दरअसल बरेली के फरीदपुर में नेशनल हाईवे के पास एक गाँव में अशोका पीयू फोम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में देर रात तेज़ धामके के बाद आग लगी गयी जिसमें झुलसकर चार मजदूरों की जलकर मौत हो गयी साथ ही आपको बता दें कई कर्मचारी आग में झुलस गए जिनमे से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जो की अस्पताल में भर्ती हैं |
कितने बजे लगी आग
दरअसल बीते दिन शाम करीब साढ़े सात बजे तेज़ धमाका होने के बाद फैक्ट्री में आग लगी,आपको बता दें की उस वक़्त फैक्ट्री में करीब 150 कर्मचारी काम कर रहे थे जैसी ही आग लगाई फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गयी इतना ही नहीं फैक्ट्री में राखी फोम बारूद की तरह जलने लगी जिससे कई फुट ऊँची लपटें निकल रही थी|
जेसीबी से निकालें गए शव
बता दें की आग के दौरान फैक्ट्री मानो पूरे मलबे में तब्दील हो गयी आग लगने से फैक्ट्री के एंगल और गर्डर टूटकर गिर पड़ें जिसके नीचे कर्मचारी दब गए इन्ही एंगल को गैस कटर से काटकर और जेसीबी से हटाकर चार शवों को बाहर निकाला गया,इतना ही नहीं यह पूरी फैक्ट्री करीब 1 एकड़ जमीन पर मौजूद थी |
मौके पर पहुँचें डीएम
घटना की जानकारी मिलते ही देर रात डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुचें,हालांकि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला हैं,फ़िलहाल रेस्क्यू जारी है और लापता कर्मचारियों की तलाश भी |

