प्रधानमंत्री मोदी आसियान शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया में है जहां उन्होनें संबोधित करते हुए ‘भारत-आसियान के बीच सहयोग तेजी से बढ़ रहा है। वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर हमारा मंत्र इस सम्मेलन के शानदार आयोजन के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति विडोडो का अभिनंदन करता हूं और उनका आभार व्यक्त करता हूं।
पीएम मोदी इन इंडोनेशिया
पीएम मोदी का ये दौरा काफी छोटा है बैठक करने के बाद गुरूवार की शाम को ही दिल्ली वापस लौटेंगे जहां भारत 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
आसियान सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा 21वीं सदी एशिया की सदी है। हर क्षेत्र में मिलकर काम करने की जरूरत, आसियान में सभी की आवाज सुनी जाती है। भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति अहम, प्रगति के लिए नए संकल्प लिए जाएं।
आसियान -भारत शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पीएम ने कहा, ‘मैं 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत करूंगा. यह मंच खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन सहित क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का उपयोगी अवसर प्रदान करता है। मैं इन वैश्विक चुनौतियों से सामूहिक रूप से निपटने के लिए अन्य ईएएस नेताओं के साथ व्यावहारिक सहयोग के उपायों के बारे में वैचारिक आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हूं।

