करण जौहर का पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण (Koffee with Karan) का सीजन-8 शुरू हो चुका है इसके दो एपिसोड स्ट्रीम भी हो चुके हैं और फैंस तीसरे एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं जिसका प्रोमो सामने आ गया है। करण जौहर के कॉफी विद करण के तीसरे एपिसोड में सारा अली खान और अनन्य पांडे नजर आएंगी दोनों एक्ट्रेसेस कई बड़े राज भी खोलती हुई नजर आएंगी।
सारा अली खान ने गिल और सारा तेंदुलकर के रिश्ते को किया कंफर्म
फिलहाल (Koffee with Karan) शो के तीसरे एपिसोड की झलक वीडियो वायरल ने तहलका मचा दिया है क्योंकि एक्ट्रेस सारा अली खान ने क्रिकेटर शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है केवल इतना ही नहीं सारा अली खान ने तो अनन्य पांडे और आदित्य रॉव कपूर के रिलेशनशिप का भी राज खोल डाला।
ये भी पढ़ें : Noida : बढ़ सकती हैं Elvish Yadav की मुसीबतें, जानें कैसे
करण जौहर ने (Koffee with Karan) शो के तीसरे एपिसोड का प्रोमो शेयर किया जिसमें वो सारा अली खान से पूछते हैं कि आपको शुभमन गिल के साथ डेट की काफी अफवाहें उड़ी थी तो इस पर एक्ट्रेस कहती हैं कि आप गलत सारा को शो में लेकर आएं हैं सारा दुनिया भी गलत सारा के पीछे पड़ी है। सारा अली खान के इस जवाब से साफ हुआ कि उन्होनें क्रिकेटर गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के रिश्ते को कंफर्म किया।
सारा अली खान ने अनन्या पांडे और आदित्य रॉव कपूर के रिश्ते की खोली पोल
सारा अली खान ने शुभमन और सारा तेंदुलकर के रिश्ते को कंफर्म करने के साथ साथ अनन्या पांडे और आदित्य रॉव कपूर के बीच चल रहे रिलेशन की पोल खोली दरअसल जब करण जौहर ने सारा अली खान से पूछा कि अनन्या के पास ऐसा क्या जो उनके पास नहीं है तो इस पर सारा अली खान कहती है द नाइट मैनेजर ये सुन अनन्या ब्लश कर जाती हैं इसके बाद करण अनन्या से पूछते हैं कि वो अपनी नाइट कैसे मैनेज करती है तो इस पर अनन्या कहती हैं कि आशिकी ऐसी ही होती है और सवाल के जवाब से पलट जाती हैं क्योंकि द नाइट मैनेजर वेब सीरीज और आशिकी 2 फिल्म में आदित्य रॉव कपूर थे और सारा अली खान कई बार आदित्य रॉव कपूर के साथ स्पॉट भी हुईं थी।

