Entertainment News : Virushka एक बार फिर पेरेंट्स बन गए हैं 15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया और 21 फरवरी यानि मंगलवार को विराट-अनुष्का ने इंस्टा पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी कि वो दुबारा माता-पिता बन गए हैं।
Virushka ने बेबी ब्वॉय का नाम रखा अकाय जानें अर्थ
बता दें Virushka ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है ये नाम बेहद ही यूनिक है और हम आपको बताएंगे कि विराट-अनुष्का के न्यू बेबी के इस नाम का अर्थ क्या है। माना जा रहा है कि Virushka ने अपने बेटे का नाम भगवान शिव पर रखा है। अकाय का अर्थ होता है जिसका कोई निर्धारित आकार ना हो अर्थात निराकार हो और हिंदू धर्म में भगवान शिव को निराकर माना गया है जिनका कोई आकार नहीं है जो निराकार हैं।
Virushka के घर भगवान शिव और दुर्गा दोनों ही स्वरूप
दूसरी ओर ये भी बताया जा रहा है कि अकाय का अर्थ पूर्ण चंद्रमा के निकट या पूर्ण चंद्रमा की रोशनी, या पूर्ण चंद्रमा (पूर्णिमा के दिन पूरा चंद्रमा होता है। कपल पहली बार 2021 में पेरेंट्स बने थे और बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होनें वामिका रखा वामिका देवी दुर्गा का ही एक नाम। इस नाम का मतलब भगवान शिव और पार्वती का मिलाजुला स्वरूप भी माना जाता है।
जानें Virushka के बेबी ब्वॉय की राशि
अब आप तो जानते हैं एक पिता बेटी के लिए हमेशा से काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं विराट भी वामिका को लेकर ऐसे ही हैं अभी तक उन्होनें अपनी नन्ही बेटी को पैपराजी के सामने नहीं दिखाया है। वामिका की राशि मकर है और वहीं अकाय की राशि कुंभ है।