टीवी के सबसे लंबे चलने वाले क्राइम शो CID में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स जिन्हें शॉर्ट में फ्रेडी के नाम से हर घर में जाना गया उनका निधन हो गया (CID FEDRICKS Passes Away) बता दें दिनेश फड़नीस ने 20 साल तक CID में फ्रेडी रोल में फंकी स्टाइल में सबका दिल जीता उसके बाद टीवी से पूरी तरह से गायब हो गए उनके फैंस उन्हें टीवी शो करते हुए देखना चाहते थे लेकिन इस खबर ने उनका दिल तोड़ दिया वहीं पूरी सीआईडी टीम भी काफी दुख में है अपने प्यारे फ्रेडी के निधन पर।
दिनेश के खास दोस्त दयानंद शेट्टी और पूरी टीम का दिल टूटा
फ्रेडी उर्फ दिनेश फड़नीस (CID FEDRICKS Passes Away) के सबसे खास दोस्त और CID में दया का रोल निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने ही दिनेश फड़नीस की मौत के बारे में जानकारी दी और बताया रविवार 3 दिसंबर को उनकी अचनाक तबयित बिगड़ी और खबर सामने आई थी कि फ्रेडी उर्फ दिनेश फड़नीस को हार्ट अटैक आया है लेकिन दयानंद शेट्टी ने बताया कि वो लीवर, हार्ट और किडनी की समस्याओं से जूझ रहे थे और उनकी जटिलताएं दिनों दिन बढ़ती ही चली जा रही थी और 30 नवंबर से ही कांदिवली के तुंगा अस्पताल में दिनेश भर्ती थे उनकी हालत को देखते हुए एक्टर को वेंटिलेटर पर रखा गया था।
दिनेश ने 20 सालों तक CID में फ्रेडी की भूमिका निभाकर जीता लोगों का दिल
दयानंद शेट्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनेश ने बीती देर रात करीब 12 बजकर 8 मिनट पर अंतिम सांसे ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। (CID FEDRICKS Passes Away) दिनेश 57 साल के थे और उन्हे सबसे ज्यादा पहचान सीआईडी ने ही दिलाई इस शो के अलावा भी उन्होनें कई टीवी शो किए और कई फिल्में भी की जिनमें सरफरोश में एक इंस्पेक्टर की भूमिका दिनेश ने निभाई, फिल्म सुपर-30, मेला में कैमियो भूमिका, और 2001 में ऑफिसर फिल्म में इंस्पेक्टर का रोल निभाया था।
CID की पूरी टीम प्यारे फ्रेडी के जाने से दुखी परिवार में पत्नी और बेटी का बुरा हाल
दिनेश के खास दोस्त दयानंद शेट्टी को काफी दुख हुआ पूरी CID की टीम भी काफी दुखी है और फ्रेडी उर्फ दिनेश को भावपूर्ण श्रद्धाजंलि देने के लिए उनके घर मौजूद हैं (CID FEDRICKS Passes Away) बता दें कि दिनेश अपने पीछे अपनी पत्नी नैना और छोटी सी बेटी तनु को छोड़कर जा चुके हैं पिता के साया उठने से बेटी टूट चुकी है और पत्नी का भी हाल बुरा है लेकिन पूरी CID टीम उनको ढांढस दे रही है और उनके साथ खड़े रहेगी। बता दें दिनेश का अंतिम संस्कार दौलत नगर श्मशान, बोरीवली पूर्व में किया जाएगा। दिनेश की मौत मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के चलते हुई।

