Entertainment News : अपने क्यूट चुलबुले अंदाज से शहनाज गिल ने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है बिग-बॉस सीजन 13 से शहनाज ने पंजाब की कटरीना कैफ बनकर सबका दिल जीता और उसके बाद उन्होनें बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान के साथ किसी का भाई किसी की जान फिल्म से इंडस्ट्री में डेब्यू किया और कई एल्बम सॉन्ग भी शहनाज कर चुकी हैं हाल ही में ‘गुरू रंधावा’ के साथ उनका ‘सनराइज’ गाना आया और अब शहनाज की झोली में एक फिल्म आ गई है।
फुकरे फेम वरूण शर्मा के साथ शहनाज करेंगी स्क्रीन शेयर
शहनाज को बॉलीवुड में तीसरी फिल्म फुकरे फेम वरूण शर्मा के साथ मिली है ‘सब फर्स्ट क्लास’ है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है सना ने अपने इंस्टा पर फिल्म को लेकर फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- साल 2024 की शुरूआत फोटो में प्रोड्यूसर मुराद खेतानी और डायरेक्टर बलविंद्र सिंह अहुजा, एक्टर वरूण शर्मा, शहनाज ‘सब फर्स्ट क्लास’ है फिल्म का बोर्ड पकड़े हुए हैं।
सब फर्स्ट क्लास शहनाज की तीसरी बॉलीवुड फिल्म
बता दें ‘सब फर्स्ट क्लास’ है के प्रोड्यूसर मुराद खेतानी ने इससे पहले Animal भी प्रोड्यूसर की है जो कि काफी ब्लॉकबस्टर रही। इसके अलावा भी प्रोड्यूसर मुराद खेतानी कई धमाकेदार फिल्में जैसे कि कबीर सिंह, भूल-भूलैया 2, गुमराह, और मुबारंका प्रोड्यूस कर चुके हैं। वहीं वरूण शर्मा अपनी कॉमेडी के लिए काफी फेमस हैं और शहनाज अपने चुलबुले अंदाज के लिए फेमस हैं तो देखना होगा कि जब दोनों साथ नजर आएंगे तो फिल्म में मस्ती का तड़का लगेगा? (Entertainment News)

