Entertainment News : Deepika Padukone और Hrithik Roshan की फिल्म Fighter का ट्रेलर आउट हो चुका है पहली बार Deepika Padukone और Hrithik Roshan साथ नजर आने वाले हैं तो ऐसे में फैंस के अंदर काफी क्रेज है। Fighter का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
Fighter के दमदार डायलॉग रोंगटे खड़े करने वाले
Fighter 25 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले रिलीज होगी तो उसी के आधार पर फिल्म देशभक्ति को लेकर बनाई गई है। ट्रेलर की शुरूआत में फाइटर प्लेन और दमदार डायलॉग फाइटर वो नहीं जो टारगेट Achieve करता है असली फाइटर वो है जो उन्हें ठोक देता है।
दीपिका- ऋतिक पहली बार एरियल एक्शन के साथ नजर आएंगे
ट्रेलर में 26/11, और पुलवामा के दर्दनाक अटैक की भी झलक दिखाई गई है और यहीं से फिल्म का टर्निंग प्वाइंट है। दुनिया में मिल जाएंगे आशिक कई पर वतन से हसीं कोई सनम नहीं होता, हीरों में सिमटकर सोने से लिपटकर मरते हैं कई पर तिंरगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता और जय हिंद के नारे फिल्म के ट्रेलर में ये डायलॉग, देशभक्ति की भावना देखकर फैंस का दिल फिल्म रिलीज के लिए एक्साइटेड हो गया है।
POK का मतलब है पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर…तुमने ऑक्यूपाइड किया है मालिक हम हैं तुझ जैसे टेररिस्ट की वजह से अगर हम बदतमीजी पर उतर आए तो तुम्हारा हर मौहल्ला IOP यानि इंडियन ऑक्यूपाइड पाकिस्तान हो जाएगा Hrithik Roshan का इस डायलॉग से धूम मचा डाली है।
जानें फिल्म Fighter की पूरी स्टार कास्ट
Fighter में Deepika Padukone और Hrithik Roshan एरियल एक्शन अवतार में नजर आएंगे और फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की बात करें तो अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर, आकर्ष अलग और संजीदा शेख भी अहम किरदारों में शामिल हैं।

