बॉलीवुड के किंग खान आज यानि 2नबंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहें हैं अपने स्पेशल डे पर बॉलीवुड के बादशाह ने अपने फैंस को तोहफा डंकी का टीजर आउट कर के दिया (Dunki Teaser Out) साल 2023 शाहरूख खान ने धमाकेदार बनाया हुआ है पहले पठान की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर गर्दा मचाया उसका बाद जवान से तहलका मचाया और अब SRK अपनी तीसरी फिल्म डंकी से फैंस के दिलों को खुश करने के लिए आ रहें हैं जल्द।
डंकी का टीजर हुआ आउट, मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
साल 2023 के खत्म होने से पहले किंग खान की फिल्म डंकी दिसबंर क्रिसमस पर रिलीज होगी टीजर के रिलीज होते ही फैंस की तरफ से जबरदस्त अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है फैंस काफी क्रेजी हैं SRK की Dunki फिल्म देखने के लिए कि टीजर देखते ही उन्होनें फिल्म को ब्लॉकबस्टर कह दिया है। (Dunki Teaser Out) टीजर की शुरूआत होती है एक गाने से निकले थे कभी हम घर से घर दिल से मगर नहीं निकला घर बसा है हर धड़कन में क्या करें हम ऐसे दिल का SRK पठानी ब्लैक कुर्ते में कुछ लोगों के साथ रेगिस्तान में कहीं जाते दिखते हैं हाथ में झोला लिए इसके बाद एक आदमी उनके ऊपर गन चलाता है और… फिर
टीजर में SRK नाचते,फन करते धमाल करते हुए आए नजर
बता दें डंकी के टीजर (Dunki Teaser Out) झलक में चार दोस्तों को दिखाया गया जो कि लंदन जाने का सपना देख रहें हैं किंग खान(शाहरूख खान) विक्की कौशल, दो अन्य एक्टर और एक लड़की तापसी पन्नू। SRK फिल्म में हार्डी नाम के किरदार में नजर आएंगे टीजर में बादशाह खान फन, नाचते और धमाल करते हुए दिखे वहीं तापसी देसी सूट दुपट्टे लुक में शानदार लग रही हैं फिल्म में उनका किरदार मनू नाम से नजर आएगा।
चार दोस्तों के लंदन जाने के सपने की झलक टीजर में दिखाई
इसके बाद शाहरूख खान की आवाज टीजर के बैकग्राउंड में सुनने को मिलती है जिसमें वो कह रहें हैं कि मेरी पूरी फैमिली हैं ये चार उल्लू के पठ्ठे जो लंदन जाना चाहते हैं जिनमें एक लड़की है मनू। इसके बाद स्क्रीन पर आता है कमिंग सून ड्रॉप-2। (Dunki Teaser Out)पहले टीजर को धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है तो सोचिए! कि डंकी के दूसरे टीजर कैसा होगा।
बादशाह खान ने Dunki का टीजर आउट करते हुए इंस्टा पर लिखा प्यार भरा नोट
SRK ने डंकी का टीजर इंस्टा पर शेयर करते हुए नोट लिखा- अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे सरल और वास्तविक लोगों की कहानी। दोस्ती, प्यार और साथ रहने का… घर नामक रिश्ते में रहने का! एक दिल को छूने वाली कहानीकार की कहानी। इस यात्रा का हिस्सा बनना सम्मान की बात है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी हमारे साथ आएंगे। DunkiDrop1 यहाँ है… (Dunki Teaser Out) इस क्रिसमस पर Dunki दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

