बॉलीवुड के बिग-बी यानि अमिताभ बच्चन ( Amitabh bachchan ) का आज 81 वां जन्मदिन है (Amitabh bachchan 81st Birthday) और आज भी उनकी दमदार आवाज और एक्टिंग के फैंस दीवाने है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उनकी आवाज को रिजक्ट किया गया था कि भारी आवाज है नहीं चल पाएगी। अमिताभ बच्चन एक्टिंग से पहले इंजीनियर बनना चाहते थे और उनका सपना इंडियन एयर फोर्स में भर्ती होने का था लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और सोचा और साल 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से बॉलीवुड में डेब्यू किया और 1973 तक 12 फिल्में शंहशाह की फ्लॉप हुईं लेकिन वो कहते हैं ना चमकने के लिए खुद को तपाना पड़ता है ठीक ऐसा ही अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में अपना लोहा मनवाने के लिए, शंहशाह और बिग-बी कहलवाने के लिए संघर्ष करना पड़ा क्योंकि उनका कोई मुंबई में गॉड फादर नहीं था तो सिंगर महमूद ने बिग-बी को अपने घर में पनाह दी।
बिना गॉड फादर के मुंबई में अमिताभ ने मनवाया अपनी एक्टिंग का लोहा
साल 1975 में आई दीवार 1978 में बिग-बी की आई डॉन ने धमाका मचाया फिल्म के डायलॉग ने अमिताभ को हिट कर दिया (Amitabh bachchan 81st Birthday) उसके बाद मुकद्दर का सिकंदर, त्रिशूल, से बिग-बी छाने लगे लेकिन साल 1982 में बेंगलुरू में कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ घायल हो गए एक फाइट सीन था और बिग-बी इसमें रिएलिटी चाहते थे पुनीत इस्सर को बिग-बी के मुंह पर घूंसा मारना था और अमिताभ को टेबल पर गिरना था शूट रियल हुआ लेकिन शंहशाह रियल में घायल हो गए और मौत से उन्होनें जंग लड़ी और वापस लौटे लेकिन आज भी वो चोट उनको थोड़ा दर्द देती है लेकिन इतनी उम्र होने के बाद भी आज शंहशाह एनर्जी के साथ काम करते हैं।
सदी के महानायक शंहशाह को परिवार ने किया ऐसे विश
1988 में आई शंहशाह में बिग-बी की एक्टिंग ने तो बॉलीवुड में तहलका मचा दिया उसके बाद एक बाद एक सुपरहिट फिल्में महानायक ने दी और बता दें अब तक अमिताभ बच्चन 100 से ज्यादा फिल्में कर चुकें हैं और आज भी जोश के साथ काम कर रहें हैं। सदी के महानायक को उनके परिवार ने 81 बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटो इंस्टा पर डाले हैं। (Amitabh bachchan 81st Birthday) बिग-बी की नातिन नव्या नंदा ने इंस्टा स्टोरी पर फोटो डाला जिसमें आराध्या, अगस्त्य और जया बच्चन दिखे। तो श्वेता बच्चन भी ने डैड को इंस्टा स्टोरी पर 81 बर्थडे विश किया कौन बनेगा करोड़पति के दौरान डैड के साथ अपनी सोलो फोटो शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा Happy 81st Papa Big shoes (and hugs ) no one can ever manage to fill.
अमिताभ ने जनता को किया शुक्रिया
बिग-बी ने परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट तो किया ही साथ ही अपने फैंस के बीच गए तो फैंस काफी उत्साहित हुए और उन्होनें शंहशाह को 81जन्मदिन की शुभकामनाएं दी (Amitabh bachchan 81st Birthday) अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़क फैंस को शुक्रिया किया और अपने ब्लॉग पर लिखा आपका आशीर्वाद मेरा सौभाग्य है!”

