Colors टीवी का मोस्ट पॉपुलर कंट्रोवर्शियल शो बिग-बॉस का 17वां (Big Boss 17) सीजन 15 अक्टूबर से प्रीमियर होने जा रहा है। इस बार के सीजन में एक नियम टूटने वाला है ऐसी खबरें सामने आ रहीं हैं। दरअसल इस बार शो में एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंस को अपने साथ फोन लाने की सुविधा दी जाएगी खिसक गई ना आपके पैरों तले जमीन।
Big Boss 17 में टूट सकता है एक नियम
हमेशा से बिग बॉस ( Big-Boss) शो में ये नियम रहा है कि फोन के बिना सदस्य अपने परिवार से अलग 4 से 5 महीने के लिए अलग रहते हैं कोई बात नहीं होती बाहर क्या चल रहा फैंस उन्हें पसंद कर रहें या हेट कुछ भी कंटेस्टेंट को पता नहीं लगता है लेकिन इस बार ये नियम टूट सकता है कंटेस्टेंट फोन के जरिए अपने परिवार के लोग से बात कर सकेंगे तो इस बार का बिग-बॉस सीजन काफी देखने लायक होगा कि फोन को लेकर कितना बवाल मचेगा।
शो के मेकर्स ने पेश किया रोमांटिक कपल के प्रोमो का डांस वीडिया पहचानिए कौन है ये?
वहीं अब Big-Boss 17 के कुछ कंटेस्टेंट के धीरे-धीरे चेहरे भी सामने आ रहें हैं। कलर्स क मेकर्स ने कुछ कंटेस्टेंट के परफॉर्म प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं। सबसे पहले कपल को रोमांटिक डांस करते हुए शो के मेकर्स ने झलक शेयर की और आपको बता दें उनका नाम भी रिवील हो चुका है अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन। वहीं शो के मेकर्स ने एक और प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें उड़ारियां की जैस्मीन यानि ईशा मालवीय लहंगे में ठुमके लगाते नजर आईं हैं।
प्रियंका चोपड़ा की कजन बहन और उड़ारियां के अमरीक का प्रोमो वीडियो आया सामने
वहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा जो अब हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत चुकी हैं उनकी बहन मन्नारा चोपड़ा का प्रोमो वीडियो सामने आया है एक्ट्रेस साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लगकर डांस करती हुईं नजर आ रहीं हैं वहीं उड़ारिया में अमरीक का किरदार निभाने वाले अभिषेक कुमार भी डांस करते हुए दिखाई दिए हैं। अभिषेक का प्रोमो जारी करते हुए शो के मेकर्स ने खास अंदाज में लिखा- अपने स्टाइल से करे सबको चार्म, आ रहा है कोई शख्स, सेट करके रखन 9 बजे का अलार्म।
ये कंटेस्टेंट भी हो सकते हैं शामिल
इन कंटेस्टेंट के अलावा ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, मुन्नवर फारूकी, एल्विश की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा, और इस बार टीवी के बिग-बॉस 17 में फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पत्नी पायल मलिक के साथ इस शो का हिस्सा बन सकते हैं, ममता कुलकर्णी का नाम भी आया हालांकि इन कंटेंस्टेंट को लेकर शो के मेकर्स ने कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन या अनाउंसमेंट नहीं किया है।
दिल, दिमाग और दम की थीम पर होगा शो
शो के जो प्रोमो भी तक मेकर्स ने शेयर किए हैं उनको देखकर फैंस काफी एक्साइटड हैं क्योंकि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इस बार बिग-बॉस 17 दिल, दिमाग और दम के बेस पर होगा तो इस बार का सीजन काफी धमाकेदार हो सकता है।

