Noida: नोएडा थाना फेस-3 पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार रात मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना टीपीनगर चौराहे पर चेकिंग के दौरान हुई, जब बिना नंबर प्लेट वाली एक कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार भागने लगे। पुलिस ने तुरंत पीछा किया और घेराबंदी की, जिसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों बदमाशों को घायल कर दबोच लिया।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों की पहचान लक्की उर्फ काकसी राठौर (28), सौरभ चौहान (22) और सत्यम यादव (19) के रूप में हुई है। तीनों बदमाशों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और वे वांछित आरोपी थे।
मुठभेड़ में बरामद हथियार और वाहन
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों के पास से तीन तमंचे (.315 बोर), छह जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की कार बरामद की है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
ये भी पढें..
पहले से दर्ज थे मुकदमे
थाना फेस-3 पुलिस के मुताबिक, लक्की उर्फ काकसी राठौर जालौन का, सौरभ चौहान अलीगढ़ का और सत्यम यादव पीलीभीत का रहने वाला है। पुलिस इन बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और इनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

