Elvish Yadav: नोएडा में केस दर्ज होने के बाद लोकप्रिय यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता और यूट्यूबर फिलहाल फरार हैं। एल्विश यादव (Elvish Yadav) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। यह मामला ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है, जिसके केंद्र में एल्विश यादव (Elvish Yadav) और नोएडा पुलिस है।
वीडियो जारी कर कहा- मैं आपका एल्विश यादव हूं
57 सेकंड के वीडियो में एल्विश यादव ने कहा, “मैं आपका एल्विश यादव (Elvish Yadav) हूं। आज सुबह, मैं उठा तो मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की खबरें चल रही थीं। पूरे मीडिया में अफवाहें फैल रही हैं कि एल्विश यादव (Elvish Yadav) को गिरफ्तार कर लिया गया है।” मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद और फर्जी हैं। इनमें एक प्रतिशत भी सच्चाई नहीं है। मैं यूपी पुलिस के साथ पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हूं। मेरा अनुरोध है कि मेरी प्रतिष्ठा खराब न की जाए।
मैं यूपी पुलिस, नोएडा पुलिस और सीएम योगी आदित्यनाथ से कहना चाहता हूं कि अगर मेरे खिलाफ लगाए गए इन आरोपों में से 1% भी सच्चाई है, तो मैं पूरी जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं। मैं मीडिया से अनुरोध करता हूं कि जब तक आपके पास ठोस सबूत न हों, मेरा नाम खराब न करें। मेरे खिलाफ इन आरोपों में कोई दम नहीं है। अगर आरेप साबित होता है तो मैं परिणाम भुगतने के लिए तैयार हूं।”
यह भी पढ़ें: Noida : मुसीबत में फंसे Elvish Yadav, दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला
क्या है मामला:
एक प्रमुख एनजीओ ने एक स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर नोएडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने सेक्टर-49 इलाके में छापेमारी की, जिसमें पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन के दौरान 20 मिलीमीटर का स्नेक वैनम और 9 जहरीले सांप मिले. इनमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दोमुंहा सांप और एक रैट सांप बरामद किया गया।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एल्विश यादव की पार्टियों में सांप सप्लाई करते थे। इसके बाद, पुलिस ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48ई, 49, 50 और 51 के तहत एफआईआर दर्ज की है, जो सभी गैर-जमानती अपराध हैं। पांचों आरोपियों की पहचान राहुल, टीटूनाथ, जयकरण, नारायण और रविनाथ के तौर पर हुई हैं।
कौन हैं एल्विश यादव ?
एल्विश यादव (Elvish Yadav) एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं जो कॉमेडी वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनके अपने यूट्यूब चैनल पर लगभग 14.2 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने 29 अप्रैल, 2016 को यूट्यूब की दुनिया में अपनी शुरुआत की और बाद में बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता बने। एल्विश यादव ने न केवल इतिहास रचा है बल्कि शो का परिदृश्य भी बदल दिया है।

