दिल्ली के आबकारी मामले में आम आदमी पार्टी की मुसीबतें अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं हैं जहां पहले पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शराब घोटाले मामले को लेकर जेल में हैं वहीं अब आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा का नाम भी ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में दिल्ली के शराब घोटाले मामले में सामने आ रहा है। वहीं राघव ने अपने ऊपर लगे आरोपो को झूठा बताया है और कहा कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

शराब घोटाले मामले में ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में राघव का नाम आते ही सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यूजर्स राघव चड्ढा पर कई तरह के मीम्स शेयर कर रहें हैं तो कुछ यूजर्स एक्ट्रेस परीणिती का जिक्र करते हुए कई तरह के सवाल कर रहें है। मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में बंद है ऐसे में राघव चड्ढा का नाम सामने के आने के बाद आम आदमी के लिए मुश्किलें बढ़ गईं हैं। इससे पहले सीएम केजरीवाल के भी सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था और 9घंटे तक सवाल जवाब किए थे।

