Big Boss OTT -2 विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर रेव पार्टी और सांपो के जहर सप्लाई को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है। मंगलवार,बुधवार की देर रात यूट्यूबर से तीन घंटे की पूछताछ की गई तो एल्विश ने गायक फाजिलपुरिया का नाम लिया है। वहीं सिंगर फाजलपुरिया ने इस पर रिएक्शन देते हुए बताया कि एल्विश के गले में सांप था लेकिन वो मेरी एल्बम सॉन्ग के लिए इस्तेमाल किया गया था।
फाजलपुरिया ने दिया रिएक्शन
फाजलपुरिया ने बताया कि एल्विश (Elvish Yadav) के गले में जो सांप वाला वीडियो अब गलत तरीके से लिया जा रहा है दरअसल वो 6 महीने पहले का उनकी एल्बम सॉन्ग का था। मेरे गाने में हेलीकॉप्टर्स, घोड़े थे और सांप भी अहम हिस्सा थे केवल गाने की शूटिंग के लिए ना कि रेव पार्टी के लिए। सिंगर फाजलपुरिया ने कहा कि उन्हें नहीं लगता एल्विश ऐसे गलते काम कर सकता है वो बेकसूर है उसे फंसाया जा रहा है और ये वो लोग कर रहें हैं जो एल्विश के खिलाफ हैं लेकिन हम पुलिस जांच पर भरोसा करते हैं।
सांपो की नुमाइश करने वाले आरोपियों को लिया गया रिमांड पर
फाजलपुरिया ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सच भी सामने आ जाएगा और एल्विश बेकसूर होगा। (Elvish Yadav)वहीं नोएडा रेव पार्टी में सांपों की नुमाइश के मामले में पुलिस को आरोपियों की 2 दिन की रिमांड मिल गयी है। रिमांड मिलने के बाद नोएडा पुलिस लुक्सर जेल पहुंची और आरोपियों को लेकर गुप्त स्थान पर चली गयी। पुलिस मुख्य आरोपी और बिग बॉस विजेता Elvish Yadav का भी इन्तजार कर रही है।
नोएडा पुलिस गुरुवार शाम लुक्सर जेल पहुंची और कोर्ट के आदेश पर जेल के अधिकारियों ने 2 के लिए आरोपियों को रिमांड पर दे दिया। रिमांड के दौरान जिला वन अधिकारी भी पुलिस के साथ पूछताछ में है। पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने पूछताछ के लिए एक प्रश्नावली अपने साथ रख रखी है। उसी के आधार पर आरोपियों से उत्तर मांगे जा रहे है।

