द केरल स्टोरी फिल्म पर सियासत लगातार जारी हैं,आपको बता दें की द केरल स्टोरी के ट्रेलर रिलीज़ होने से लेकर अभी तक देश भर में इसका खूब विरोध देखने को मिला हैं अपनी कहानी की से वजह से लगातार विवादों में रहने वाली द केरल स्टोरी को कई राज्यों में बैन किए जाने की मांग भी उठ रही है और खूब विरोध झेलना पड़ रहा है तो वंही फिल्म बड़े परदे पर रिलीज़ होकर जबरदस्त कमाई कर रही हैंलेकिन इस मामले में फिल्म के निर्देशक और क्रू मेंबर को भी फिल्म के विरोधियों की नफरत का सामना करना पड़ रहा हैं आपको बता दें की कई लोग इस फिल्म का समर्थन करते हुए इसे सच्चाई को उजागर करने वाली फिल्म बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इसका विरोध करने वाले इसे समाज को बांटने वाली फिल्म बता रहे हैं। फिल्म को समर्थन भी मिल रहा है और विरोध भी जमकर हो रहा है। कुछ राज्यों ने जहां इस फिल्म टैक्स फ्री कर दिया है, वहीं कुछ राज्यों में इस पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इस बीच फिल्म से जुड़े एक क्रू सदस्य को धमकी मिली है।
क्या धमकी मिली…
दरअसल ‘द केरल स्टोरी’ के क्रू मेंबर को एक अनजान नंबर से धमकी मिली है. धमकी देने वाले शख्स ने क्रू से कहा है कि उन्होंने फिल्म की कहानी दिखाकर अच्छा नहीं किया और उन्हें घर से अकेले बाहर नहीं निकलना चाहिए इस दौरान फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्रू मेंबर को सुरक्षा प्रदान की है. हालांकि, इस मामले में अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया. पुलिस का कहना है कि उन्हें अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है.
कँहा बैन हुई द केरल स्टोरी…
द केरल स्टोरी को ममता बनर्जी में अपने राज्य में बैन कर दिया हैं,ममता बनर्जी का कहना हैं की यह फिल्म राज्य में विरोधियों को बढ़ावा देगी और साथ ही तमिलनाडु में भी फिल्म को बैन कर दिया गया हैं तो इसी पर द केरल स्टोरी के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह और डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने 8 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी,आपको बता दें की इस दौरान पश्चिम बंगाल में फिल्म पर लगे बैन को लेकर विपुल शाह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ये राज्य सरकारें और राजनीतिक पार्टियां फिल्म का विरोध क्यों कर रही हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म को पहले ही हरी झंडी दिखा दी है।

