उत्तर प्रदेश में हनुमान भक्तों के लिए पवित्र ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल शुरू होने जा रहे हैं लेकिन इससे पहले जानते हैं की बड़े मंगल की मान्यता आखिर हैं क्या..हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन बजरंगबली के वृद्ध स्वरुप की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने से हर संकट से छुटकारा मिल जाता है. बड़े मंगल के दिन जगह-जगह भंडारे और पूजा पाठ का आयोजन किया जाता है. भगवान हनुमान के प्रति आस्था रखने वाले भक्त प्रसाद बांटते हैं |
कब से शुरू होने जा रहे यह पर्व…
आपको बता दें की पहला बड़ा मंगल 9 मई को पड़ रहा है, जिसको लेकर हनुमान भक्तों में काफी उत्साह है इतना ही नहीं राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई बड़े शहरों में बड़े मंगल के दिन जगह-जगह भंडारा और पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं,जिसको लेकर लखनऊ पुलिस ने अहम दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. कि लखनऊ में बड़े मंगल के दिन लगने वाले भंडारे या सार्वजनिक पूजन के लिए आयोजनकर्ताओं को पहले लखनऊ पुलिस से परमिशन लेनी होगी |
पुलिस की तरफ से सख्त निर्देश
दरअसल पुलिस की तरफ से दिशा निर्देश दिए गए हैं कि बड़े मंगल के दिन भंडारा या किसी भी तरह के अन्य कार्यक्रम के लिए आयोजनकर्ताओं को सबसे पहले संबंधित जोन के पुलिस उपायुक्त से अनुमति लेनी होगी साथ ही पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि लखनऊ जिले में धारा-144 लागू है. ऐसे में सभी आयोजनकर्ताओं को कार्यक्रम से पहले पुलिस की परमिशन लेना अनिवार्य होगा |
ना हो यातायात प्रभावित
बड़े मंगल के दिन होने वाले भंडारे और पूजन कार्यक्रमों को लेकर लखनऊ पुलिस की तरफ से निर्देश जारी किये गए है कि कोई भी आयोजन सड़क या सार्वजनिक मार्ग के ऐसे स्थान पर ना किया जाए, जिससे यातायात प्रभावित हो और न ही किसे आम आदमी को मुश्किल हो,बड़े मंगल के दिन होने वाले आयोजन के दौरान कार पार्किंग को लेकर भी लखनऊ पुलिस ने सख्त हिदायत दी हैं इतना ही नहीं निर्देश कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के वाहन तय स्थान पर ही पार्क करवाएं जाए. कार पार्क की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए |
आयोजन स्थल को स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी भी तय हो
साथ ही आपको बता दें की लखनऊ पुलिस की तरफ से जारी दिशा-निर्देश में स्वच्छता को लेकर भी बात की गई है,लखनऊ पुलिस की तरफ से कहा गया है कि आयोजन स्थल पर स्वच्छता की जिम्मेदारी भी आयोजको की होगी |

