कर्नाटक में कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है अब सीएम के चेहरे पर मुहर लगनी है। फिलहाल कर्नाटक के मुख्यमंत्री रेस में डीके शिवकुमार का नाम आगे चल रहा है और आज 15 मई को उनका जन्मदिन भी है और डिके शिवकुमार 61 साल के हो गए हैं। कर्नाटक की कनकपुरा सीट से लगातार 8वीं बार विधायक बने हैं और कांग्रेस में सबसे कम समय में फायरब्रांड नेता के तौर पर पहचान बनाई है। इतना ही नहीं, डीके को कर्नाटक को संकटमोचक माना जाता है।
सीएम के लिए डीके शिवकुमार का चेहरा काफी स्ट्रांग है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आज सीएम के तौर पर शिवकुमार को सीएम घोषित कर उन्हें जन्मदिन का रिर्टन तोहफा दे सकती है। 14 मई रविवार को भी सीएम की कुर्सी का ताज किसके सर सजेगा चर्चा चलती रही राज्य का अगला सीएम चुनने का अधिकार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ऊपर छोड़ दिया गया। कर्नाटक के लोंगो की नजरें टिकीं हुई हैं कि उनका अगला सीएम कौन होगा।
सभी विधायकों की राय दिल्ली में बैठक करके ली जाएगी और सभी विधायक दिल्ली के लिए रवाना हो चुकें हैं। एक रिपोर्ट बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष को पेश करेंगे. विधायक दल का नेता कौन होगा यह अध्यक्ष तय करेंगे, कांग्रेस के पर्यवेक्षक भवर जितेंद्र सिंह।
सूत्रों के मुताबिक विधायकों की रायशुमारी में सिद्धरमैया को बढ़त है। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर गांधी परिवार से चर्चा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे फैसला लेंगे।

