कर्नाटक विधानसभा की मतगणना जारी है कांग्रेस 134 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी 64 पर है सवाल ये खड़ा हो रहा है कि फाइनल रिजल्ट में कांग्रेस बाजी मार लेगी तो सीएम के फेस पर कौन दिखाई दिया देगा। सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार प्रबल सीएम पद के दावेदार माने जा रहें हैं।
रूझानों के आंकड़ो के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, जो मैंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से वादा किया था, वो मैंने निभा दिया। मैं अखंड कर्नाटक की जनता से उनके पैरों में पड़कर आशीर्वाद मांगता हूं और उन्हें समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। लोगों ने हमपर विश्वास किया और वोट दिया।
मैं नहीं भूल सकता, जब सोनिया गांधी मुझसे मिलने के लिए जेल आई थीं। मैं विश्वास दिखाने के लिए गांधी परिवार और सिद्धारमैया समेत सभी पार्टी नेताओं का धन्यवाद करता हूं।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा और पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए कहा, मोदी जी ने तानाशाही कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी थी। आज उसी भ्रष्टाचार के चलते कर्नाटक की जनता ने उन्हें राज्य से निकाल दिया। इससे साबित हो गया है सत्ताधारी नहीं आम जनता तय करती है कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,’कर्नाटक की जनता ने हमें भारी बहुमत दिया है। वह इसके लिए कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद देत हैं। हाथ जोड़कर उन्हें नमस्कार करते हैं। हमारे काम उनके विश्वास के साथ न्याय करेगा। हम सभी 5 गारंटियों को पूरा करेंगे।’

