श्रावस्ती में आज उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नगर पालिका भिनगा में बीजेपी प्रत्याशी के प्रचार में पहुंचे जहां पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया तो वही एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बीएसपी और समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किया।
श्रावस्ती में आज नगर पालिका भिनगा में बीजेपी प्रत्याशी राकेश कुमार गुप्ता के समर्थन में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत हुआ वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बसपा, कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला कहा कि हमारी सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती हो सबका साथ सबका विकास होता है और सब का इंसाफ करते हैं अगर आपने कमल के फूल का बटन ना दबाया होता तो हमारी सरकार ना होती सपा कांग्रेस बसपा इन तीनों दलों ने राजनीति का अपराधीकरण किया है।
राजनीति में जिन को जेल भेजना चाहिए उन्होंने उसे नेता बना दिया जिन्होंने गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया उनको सत्ता के माध्यम से संरक्षण दिया बीजेपी ने प्रदेश को अपराध मुक्त बना दिया जब सपा की सरकार बनती है तो चाहे नगर पालिका हो चाहे विधानसभा 100 रुपये में 85 रुपये सपा का होते थे और 15 रुपया लोगों का यह बीजेपी की सरकार है जँहा 100 का 100 जनता का है। हम लोगों को राशन देते है और सपा बसपा कांग्रेस वाले होते तो राशन के जगह भाषण देते और चले जाते।
वही मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव में BJP सबसे आगे बढ़ रही है सपा बसपा कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो चुका वैसे लोकसभा विधानसभा से यह लोग गायब हो गए हैं इसी तरह नगर निकाय चुनाव में भी साफ हो गई वहीं डिप्टी सीएम ने मीडिया से भी वोट देने की अपील की समाजवादी को स्माप्तवादी पार्टी कहा।

