भागती दौड़ती राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह से लोगों को मेट्रो की येलो लाइन पर कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो सेवा देरी से चल रही है। जिससे सबसे ज्यादा मुसीबत आम इंसान को हो रही है जो डेली ऑफिस जाते हैं और कश्मीरी गेट मेट्रो दिल्ली की मेन मेट्रो में से एक मानी जाती है और कई जगहों को जोड़ने का काम करती है मतलब ये है कि लोंगो को उनकी डेस्टनी तक पहुंचाने की कनेक्टिविटी का काम करती है कश्मीरी गेट मेट्रो।
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। अभी तक इस संबंध में कुछ खास जानकारी नहीं मिली है। वहीं, मेट्रो की सेवा से परेशान हुए लोगों ने समय से दफ्तर पहुंचने के लिए घर से एक घंटे पहले निकलने की सलाह दे डाली।
Yellow Line Update
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) April 27, 2023
Delay in services between Kashmere Gate and Central Secretariat.
Normal service on all other lines.
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों की भागदौड़ भरी जिंदगी में मेट्रो लाइफ लाइन बन चुकी है। ऐसे में एक अच्छी खबर यह है कि दिल्ली मेट्रो फेज-4 नेटवर्क पर काम तेज गति से चल रहा है। इसके बनने से इंटरचेंज में लगने वाला समय कम हो जाएगा।
इस संबंध में डीएमआरसी ने बताया कि आने वाले चौथे चरण में मेट्रो लाइनों को बदलने में लगने वाले ट्रांजिट टाइम को कम करने के लिए 200 मीटर या उससे कम के दायरे में 11 इंटरचेंज स्टेशनों पर काम चल रहा है।

