Delhi Weather: दिल्ली में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दिन भर तेज़ धूप और चिलचिलाती गर्मी के बाद शाम होते ही राजधानी में तेज़ धूल भरी आंधी ने दस्तक दी। कई इलाकों में इस आंधी के कारण बिजली गुल हो गई और काले बादलों ने आसमान को घेर लिया। हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन धूल और हवाओं ने वातावरण को ठंडा और सुहावना बना दिया। इस दौरान दृश्यता में भी गिरावट देखी गई।
Delhi Weather के लिए जारी किया येलो अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार, 4 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि आज भी दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आस-पास रहेगा।
हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है और अस्थायी तौर पर यह 60 किमी प्रति घंटा तक भी पहुँच सकती है। मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों को सावधान रहने की सलाह दी है।
4 जून को भी खराब रहेगा मौसम (Delhi Weather)
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 4 जून को भी दिल्ली में मौसम खराब बना रहेगा। इस दिन भी दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ गरज और चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि इस दिन कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रहने की उम्मीद है।
Delhi Weather में तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत
सोमवार को तेज़ आंधी और बादलों की मौजूदगी के कारण दिल्लीवासियों को गर्मी से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री कम होकर 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुछ इलाकों में तापमान 35 डिग्री को पार कर गया। हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 46 प्रतिशत रहा।
किस इलाके में कितना तापमान रहा?
- पालम और लोधी रोड में सबसे ज़्यादा गर्मी दर्ज की गई — 35.6 डिग्री सेल्सियस
- आया नगर में तापमान रहा 35.4 डिग्री
- रिज इलाके में सबसे कम अधिकतम तापमान — 34.7 डिग्री
- न्यूनतम तापमान की बात करें तो रिज में 19.9 डिग्री सेल्सियस, जो कि सबसे कम था
- लोधी रोड में 22.0, पालम में 22.3 और आया नगर में 24.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली के मौसम पर दिख रहा है। यह विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 3.1 किमी से 7.6 किमी तक मापी गई है। इसी के कारण दिल्ली में बार-बार मौसम बदल रहा है और आंधी-तूफान के हालात बन रहे हैं।
ये भी पढें : Coronavirus Alert: कोरोना का खतरा दोबारा मंडराया! जून की शुरुआत में सक्रिय मामलों में उछाल, 7 राज्य रेड जोन में
ये भी देखें : Bihar Politics: क्या बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान? जानिए उन्होंने क्या कहा

