Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज राजधानी में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। आसमान साफ रहेगा और गर्म हवाओं के साथ तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग का कहना है कि 12 जून तक गर्मी और उमस से राहत की उम्मीद नहीं है।
UP के 19 जिलों में लू का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में मौसम अब बेहद शुष्क होता जा रहा है, जिससे तापमान में तीव्र बढ़ोतरी हो रही है।
लखनऊ, आगरा, कानपुर, वाराणसी, बुंदेलखंड और ब्रज जैसे इलाकों में लू का प्रकोप बढ़ने वाला है।
मौसम विभाग ने 9 से 11 जून तक प्रदेश के 19 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है और तेज धूप के साथ धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक विकिरणीय ऊष्मन की वजह से अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।
मध्य प्रदेश में नौतपा से भी ज्यादा पड़ रही गर्मी
मध्य प्रदेश में नौतपा समाप्त हो चुका है, लेकिन गर्मी का कहर अब और तेज हो गया है।
रविवार को राज्य के कई जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। 20 से अधिक जिलों में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है।
अब बारिश की गतिविधियां धीमी हो चुकी हैं, जिससे अगले कुछ दिनों में तापमान में और 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है।
लोगों को गर्म हवाओं और उमस भरे मौसम से खासा परेशानी हो रही है।
बिहार के 26 जिलों में येलो अलर्ट, 10 जून के बाद राहत संभव
बिहार में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
पटना, गया, नालंदा, भागलपुर, दरभंगा समेत 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तेज धूप और हॉट डे जैसी स्थितियों की वजह से लोग बेहाल हैं। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 जून की रात से गरज के साथ बारिश की संभावना बन सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।
प्रमुख शहरों में आज का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
दिल्ली(Delhi Weather) | 43°C | 28°C |
मुंबई | 31°C | 28°C |
कोलकाता | 34°C | 28°C |
चेन्नई | 36°C | 28°C |
बेंगलुरु | 27°C | 21°C |
हैदराबाद | 35°C | 25°C |
अहमदाबाद | 37°C | 27°C |
पुणे | 29°C | 23°C |
जयपुर | 41°C | 30°C |
लखनऊ | 40°C | 32°C |
ये भी पढें : Bihar News: मनीष कश्यप का बड़ा कदम, बीजेपी को कहा अलविदा, क्या होगी अगली रणनीति?
ये भी देखें : Giriraj Singh On Opposition: गिरिराज सिंह ने किसको कह दिया ‘मगरमच्छ’?, विपक्ष पर क्यों बिगड़े बोल!