Delhi : अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली में हजारों शादियों का आयोजन हो रहा है। ऐसे में शादी-समारोह स्थलों के आसपास भारी ट्रैफिक दबाव की संभावना को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों का कहना है कि जिन इलाकों में बैंक्वेट हॉल और मैरिज हॉल अधिक संख्या में हैं, वहां शाम से लेकर देर रात तक भारी जाम लग सकता ह।
इन इलाकों में जाम की स्थिति बनने की आशंका
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नरेला, बवाना, पश्चिम विहार, एसपी मार्ग, डाबड़ी मोड, मायापुरी, आनंद विहार, आईएसबीटी विवेक विहार, मयूर विहार, शालीमार बाग, अशोक विहार, पीतमपुरा, करोल बाग, द्वारका, नजफगढ़, एनएच-8, जीटी करनाल रोड और पुष्पांजली रोड जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बैंक्वेट हॉल और होटल हैं, जहां शादियों का आयोजन हो रहा है। इन क्षेत्रों में शादी की बारातों और मेहमानों की आवाजाही के चलते सड़कें जाम हो सकती हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले अपने मार्ग की योजना बना लें और हो सके तो इन मार्गों से बचें।
शाम और रात के समय भारी दबाव की आशंका
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि राजधानी की सड़कों पर शाम से लेकर रात तक सामान्य से अधिक दबाव रहेगा। शादी-समारोह स्थलों के आसपास वाहनों की भीड़ के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इन इलाकों में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि यातायात सुचारु रूप से चलता रहे।
ट्रैफिक पुलिस की अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे किसी आवश्यक कार्य के लिए समय से पहले घर से निकलें और अपने गंतव्य के लिए वैकल्पिक मार्ग चुनें। साथ ही, शादी-समारोह स्थलों के आसपास निजी वाहनों से अनावश्यक आवाजाही से बचने की भी अपील की गई है।
शादी के सीजन में रूट प्लानिंग है जरूरी
दिल्ली (Delhi) में शादी के सीजन के दौरान अक्सर बैंक्वेट हॉल, होटल और वाटिकाओं के आसपास भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में ट्रैफिक जाम आम हो जाता है। अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर एक ही दिन में सैकड़ों शादियों के चलते यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है।
ये भी पढ़ें : Delhi News : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आज व्यापारियों का ‘दिल्ली बंद’, 100 से अधिक बाजारों में रहेगा सन्नाटा
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time

