Delhi News: दिल्ली के करोल बाग में सुबह-सुबह एक पूराना मकान ढह गया हैं। जिसमें परिवार के 6 से 7 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर घटना स्थल पर पहुंच गई। जिसके बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की खबर मिलते ही दिल्ला पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। जिसकेबाद से राहत कार्य जारी है।
लोगों में मंची अफरातफरी
मकान गिरने के बाद से ही लोगों में हलचल देखने को मिल रही है। जिसके बाद पुलिस लगातार लोगों को घटनास्थल से हटाने के प्रयास में लगी हैं। साथ ही घटना स्थल के वीडियो और फोटो भी वायरल हो गए है। जिसमें चारो तरफ मलबा दिखाई दे रहा है।
इलाके में बना दहशत का माहौल
घटना के बाद से ही लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। लोगों में अफरातफरी देखने को मिल रही हैं। उनको डर सता रहा हैं कि ऐसी घटना उनके साथ ना हो जाए। दिल्ली में ऐसा पहली बार नहीं हुआ हैं। इससे पहले भी दिल्ली में कई पूराने घर गिर चुके हैं। जिन लोगों के घर ज्यादा पूराने है उन्हें डर है कही उनके साथ ऐसी घटना ना हो जाए।

