Delhi News: दिल्ली के स्कूलों में फीस बढ़ोतरी और छात्रों के निष्कासन को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस मुद्दे पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार अभिभावकों और बच्चों के हितों की रक्षा नहीं कर रही है, और स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रही है।
केजरीवाल का हमला
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक खबर साझा करते हुए लिखा दिल्ली सरकार कहां है? वह इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? दिल्ली सरकार अभिभावकों और बच्चों के हितों की रक्षा क्यों नहीं कर रही है? अभिभावकों को अदालतों में क्यों जाना पड़ रहा है? उन्होंने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर मूक दर्शक बनी हुई है और अभिभावकों को अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए अदालत का सहारा लेना पड़ रहा है।
इससे पहले 14 मई को केजरीवाल ने डीपीएस द्वारका से छात्रों को निष्कासित किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ”AAP के समय में ऐसा कभी नहीं होने दिया गया…कोई भी स्कूल छात्रों को निकाल नहीं सकता था। AAP सरकार हमेशा छात्रों और अभिभावकों की सुरक्षा के लिए खड़ी रही।
सौरभ भारद्वाज का बयान
आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, ”बीजेपी सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप है। डीपीएस द्वारका के अभिभावकों को फिर से हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। याद रखें, हमने आपको प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के बीजेपी और उसके सीएम के साथ संबंधों के बारे में बताया था।”
सौरभ भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी का कनेक्शन प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के साथ है, और इसलिए सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है।
याचिका में क्या है दावा?
दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) (Delhi News) द्वारका के 32 छात्रों के माता-पिता ने इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। उनकी याचिका में दावा किया गया है कि स्कूल ने बढ़ी हुई फीस का भुगतान न करने पर उनके बच्चों को निष्कासित कर दिया। याचिका में यह भी तर्क दिया गया है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने पहले ही स्कूलों को निर्देश दिए थे कि फीस का भुगतान न करने पर छात्रों के साथ दुर्व्यवहार या उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद स्कूल ने छात्रों को निष्कासित किया, जिसे उन्होंने गलत ठहराया।
ये भी पढ़ें : Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, आंधी और हल्की बारिश से मिली गर्मी से राहत
ये भी देखें : Bihar Politics : बिहार की राजनीतिक हलचल का क्या है मामला, खरगे-तेजश्वी ने मिलाया हाथ | Niwan Time

