Delhi News : कड़ाके की ठंड और शीतलहर के साथ देश की राजधानी दिल्ली हवा के प्रदूषण से भी जूझ रही है। दिल्ली की हवा का AQI सुधरने का नाम नहीं ले रहा है शनिवार को भी 400 के पार राजधानी का AQI दर्ज किया गया।
ठंड और कोहरे के साथ खराब हवा दिल्लीवासियों की बढ़ा रही मुसीबतें
कड़ाके की ठंड के साथ तापमान में गिरावट होती जा रही है और घने कोहरे की संभावनाएं भी मौसम विभाग ने पहले ही जता दी थी इसलिए घना कोहरा दिल्लीवासियों की मुसीबत बढ़ाने वाला है क्योंकि कोहरा पड़ेगा तो हवा के AQI और खराब होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों को दी चेतावनी
नए साल के जश्न के दौरान होने वाली आतिशबाजी भी दिल्लीवासियों की मुसीबत बढ़ाएगी क्योंकि पटाखे हवा का AQI खराब करेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमानों में चेतावनी दी गई कि हानिकारक स्थितियां कम से कम तीन दिनों तक बने रहने की संभावना जताई है। दिल्ली हमेशा प्रदूषित हवा की परेशानी झेलता है और सबसे बड़ा कारण है जश्न के दौरान पटाखे फोड़ना बैन लगने के बाद भी पटाखे फोड़े जाते हैं और इसका खामियाजा दिल्लीवासियों को खराब हवा में सांस लेकर भुगतना पड़ता है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एयर क्वालिटी खराब होने की वजह पिछले दिनों से दिन में कम हो रहा तापमान हो सकता है जब तापमान कम होता है और हवा की गति भी कम होती है, तो वातावरण में स्थिरता आ जाती है। दिनभर सूरज की रोशनी की अभाव भी हवा की गति को धीमी बनाए रखता है, जिससे प्रदूषक तत्वों को फैलने का मौका नहीं मिलता। आने वाले दिनों में भी हालात में सुधार की संभावना कम है।
IMD ने पहले से जारी किया हुआ सितम ढाने वाली ठंड को लेकर अलर्ट
केंद्र सरकार ने ‘अर्ली वार्निंग सिस्टम’ ने बताया है कि नए साल के जश्न के दौरान पटाखे फोड़ने की वजह से दिल्ली में एयर क्वालिटी 31 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक बहुत खराब कैटिगिरी में रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहले से ही दिल्ली के लिए कोल्ड डे का भी अलर्ट जारी कर दिया था कि ठंडी शीतलहर, घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा। कड़ाके की ठंड लोगों पर सितम ढाने वाली है आने वाले दो से तीन दिनों में। घने कोहरे के चलते पहले ही यातायात, रेलवे, फ्लाइट्स प्रभावित हैं और अभी आने वाले दिनों में घना कोहरा लोगों की मुसीबत और बढ़ाएगा और सबसे बड़ी चुनौती उन लोगो के लिए होगी जो रोज काम पर जाने वाले है। घने कोहरे के चलते पहले से ही हादसे हो रहे हैं और आने वाले दो तीन दिनों में और अधिक कोहरा अधिक हादसे बढ़ा सकता है।

