Delhi-NCR Weather Update:दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। इस बदलाव के कारण लोगों को फिर से ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में बढ़ा न्यूनतम तापमान, बादलों और बारिश की संभावना
शुक्रवार को दिल्ली में सुबह से ही बादलों का डेरा रहा और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय के औसत तापमान से 5.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, आंधी-तूफान का भी खतरा बना हुआ है।
गाजियाबाद में खराब मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गौतम बुद्ध नगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
1-3 मार्च के बीच गिर सकता है तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 और 2 मार्च को दिल्ली में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। इस दौरान बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में इन दिनों न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 2 मार्च को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, हालांकि, धुंध छाई रह सकती है। इस दिन दिल्ली-एनसीआर के किसी भी हिस्से के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें: Noida में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से दो कर्मचारियों की मौत
4-6 मार्च: तेज हवाओं के साथ हल्की ठंड बरकरार
मौसम विभाग के अनुसार, 4 और 5 मार्च को दिल्ली में दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।
- 4 मार्च: न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
- 5 मार्च: न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
- 6 मार्च: न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

